देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर मिले पीड़ितों के शरीर के अंग छह परिवारों को सौंपे गये: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुई विमान दुर्घटना के स्थल पर मिले पीड़ितों के शरीर के अंग डीएनए परीक्षण के बाद छह परिवारों को सौंप दिये गये हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, चार जुलाई गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुई विमान दुर्घटना के स्थल पर मिले पीड़ितों के शरीर के अंग डीएनए परीक्षण के बाद छह परिवारों को सौंप दिये गये हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 260 है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि दुर्घटना एक विस्फोट जैसी थी, इसलिए पीड़ितों के शरीर के अंग बिखर गए। पीड़ितों के शरीर के अंगों को सौंपते समय हमने परिजनों को बाद में और अंगों के मिलने की आशंका बताई थी।’’

जोशी ने बताया कि मृतकों के ज्यादातर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को ऐसे शव-अवशेषों के मिलने के नियमों के अनुसार, अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी है, जबकि 16 परिवारों ने कहा है कि अगर और शव-अवशेष मिलते हैं तो उन्हें सूचित किया जाना चाहिए।

जोशी ने कहा, ‘‘हमने 16 परिवारों को सूचित किया कि दुर्घटना स्थल पर सफाई कार्य के दौरान मिले शरीर के कुछ अंग उनके मृत रिश्तेदारों के हैं और यदि वे चाहें तो उन्हें अस्पताल से ले सकते हैं। इनमें से एक परिवार ने अभी तक निर्णय नहीं लिया है, छह ने बृहस्पतिवार को इन अवशेषों को ले लिया है, जबकि नौ ने हमें अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी है।’’

लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर इलाके में एक छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही छात्रावास के भी कुछ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी।

एक यात्री हालांकि चमत्कारिक रूप से बच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी