देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या का मामला है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या का मामला है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे भिवंडी के भदवड इलाके में एक भूखंड में एक राहगीर ने यह शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

अधिकारी के अनुसार, मृतक के सिर, गर्दन, छाती और पेट पर गंभीर चोट के निशान थे। इन निशानों से लगता है कि संभवतः मृतक पर बार-बार पत्थर से हमला किया गया था।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और हत्या के कारण की भी जानकारी नहीं है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट