देश की खबरें | एटा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एटा, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाह पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

पुलिस के मुताबिक, शिनाख्त न होने पर मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एएसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह मिरहची थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव के पास एक अधेड़ महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से मामले की जांच कर मौत की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट