देश की खबरें | अमेठी में किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

अमेठी (उप्र), 14 मई अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के निवासी व्‍यक्ति का कहना है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी बृहस्‍पतिवार की शाम बकरी चराने गयी थी और जब घर वापस नहीं आयी तो खोजने पर पता चला कि सीगो ताल के पास उसका शव सफेदा के पेड़ से लटका हुआ है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जामो अंगद सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

नाबालिग पीड़ित के पिता का आरोप है, ''किसी ने लड़की को मारकर फांसी पर लटका दिया, उसके शरीर पर जख्म के निशान हैं और निजी अंग से खून भी बहा हुआ था।'' किशोरी के पिता ने बताया कि ''किसी के द्वारा फांसी लगाई गई है क्योंकि पेड़ सीधा है उस पर अगल-बगल डाल नहीं निकली हुई है, जिस पर वह बैठकर स्वयं फांसी लगा लेती।''

पिता ने यह भी कहा कि ''हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, हमको इस बात की आशंका है कि लड़की के साथ गलत काम हुआ और उसको मार कर फांसी से लटका दिया गया।''

घटना की खबर मिलते ही भीम आर्मी के नेता आनंद सिंह सहित अन्य लोग किशोरी के गांव पहुंच गए। उन्होंने जामो थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी