देश की खबरें | अंबाला में शराब की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति का शव पंखे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंबाला शहर में बृहस्पतिवार को शराब की दुकान पर काम करने वाले 22 वर्षीय ‘सेल्समैन’ का शव घर के पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंबाला, एक सितंबर अंबाला शहर में बृहस्पतिवार को शराब की दुकान पर काम करने वाले 22 वर्षीय ‘सेल्समैन’ का शव घर के पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अंबाला शहर के सेक्टर 9 के पास रहता था।

पुलिस जब उसके घर पहुंची तो अभिषेक का शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि अभिषेक लगभग 10 दिन पहले बिहार से अंबाला आया था और शराब की एक दुकान पर ‘सेल्समैन’ के रूप में काम कर रहा था, जहां उसका संबंधी लक्ष्मण पहले से ही काम करता था।

वह लक्ष्मण के साथ जंदली गांव के पास किराए के कमरे में रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सेक्टर-9 थाने के प्रभारी रामपाल ने कहा कि तत्काल यह पता नहीं चल सका है कि अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\