देश की खबरें | केरल के इडुक्की में लापता व्यक्ति का शव गटर में मिला, तीन संदिग्ध हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले में बृहस्पतिवार सुबह से लापता एक व्यक्ति का शव गटर से बरामद किया गया है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इडुक्की (केरल), 22 मार्च केरल के इडुक्की जिले में बृहस्पतिवार सुबह से लापता एक व्यक्ति का शव गटर से बरामद किया गया है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। उसने बताया कि मृतक की पहचान थोडुपुझा के चुंगम निवासी बीजू जोसफ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जोसफ का शव थोडुपुझा के पास कलायंथानी में खानपान से संबंधित कंपनी के गोदाम के गटर में मिला था।

जोसफ बृहस्पतिवार सुबह घर से सुबह की सैर पर निकले थे और तब से लापता थे। उनके रिश्तेदारों ने थोडुपुझा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस को जांच के दौरान जोसफ के कपड़े और जूते बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने शुरू में जोसफ के व्यापारिक साझेदार रहे व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। उक्त व्यक्ति कलयंथानी का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जोसफ की मौत का कारण उसके व्यापारिक साझेदार रहे व्यक्ति से वित्तीय विवाद है।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने एक ही कारोबार में पैसा लगाया हुआ था, लेकिन जोसफ ने कथित तौर पर बार-बार मांग के बावजूद अपने साझेदार का उसका हिस्सा देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि इसी विवाद के कारण साझेदार ने कोच्चि से दो बदमाशों को जोसफ का अपहरण करने के लिए बुलाया, लेकिन अपहरण के दौरान हाथापाई हुई होगी जिसके कारण जोसफ की मौत हो गई।

इसके बाद तीनों ने शव को गोदाम के अंदर एक गटर में फेंक दिया था और इसे खाद्य अपशिष्ट से ढक दिया था।

पुलिस ने बताया कि खानपान से संबंधित जिस कंपनी में जोसेफ का शव मिला है, उसका मालिक जोसफ का पूर्व कारोबारी साझेदार है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\