देश की खबरें | दिल्ली के सरोजिनी नगर में पेड़ से लटका मिला ‘मानसिक रूप से बीमार’ व्यक्ति का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में टैक्सी स्टैंड के पास ‘‘मानसिक रूप से बीमार’’ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 मई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में टैक्सी स्टैंड के पास ‘‘मानसिक रूप से बीमार’’ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी रवींद्र मेहता (46) के रूप में हुई है।

पुलिस को बुधवार को तिकोना पार्क एनडीएमसी (नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद) टैक्सी स्टैंड पर पेड़ से एक व्यक्ति के लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मेहता को पेड़ से रस्सी से लटका हुआ पाया।

पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘वह अपने पैतृक गांव के ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रवर श्रेणी लिपिक (यूडीसी) के पद पर कार्यरत था।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मेहता मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए इलाज करा रहा था और एक दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ दिल्ली आया था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और चाणक्यपुरी में इलाज के लिए आया था।

पुलिस ने बताया कि परिवार को किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और पाया कि घटना के समय मेहता अकेले ही प्लास्टिक बैग लेकर घटनास्थल के पास घूम रहा था।

बयान में कहा गया है, ‘‘फिलहाल, किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’ आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\