देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में दो दिन से लापता बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के दनकौर कस्बे में दो दिनों से लापता छह वर्ष के बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। बच्चे के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है।

नोएडा, 30 अगस्त गौतमबुद्ध नगर के दनकौर कस्बे में दो दिनों से लापता छह वर्ष के बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। बच्चे के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बच्चे की हत्या की गई है या उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक बच्चे का नाम फजलु था।

बच्चे के दादा रहीस ने बताया कि फजलु दो दिनों से लापता था, लेकिन सोमवार की शाम को किसी ने उन्हें सूचना दी कि कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर एक पानी से भरे गड्ढे में एक बच्चे का शव दिख रहा है।

इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त फजलु के रूप में की।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिजनों की शिकायत पर उसके अगवा होने की रिपोर्ट थाने में पहले से दर्ज है। उन्होंने बताया कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आती है कि उसकी हत्या की गई है, तो इस मामले में उचित धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए बच्चे के परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\