देश की खबरें | मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिवपुरी, 10 जुलाई मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये शव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर जौरहाई गांव में बरामद किए गए जिन्हें सबसे पहले मृतक महिला पिंकी की सास ने देखा।

बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई पिंकी का पति रामनिवास बघेल घर से बाहर तीर्थयात्रा पर गया हुआ था।

पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह के कारण पिंकी अपनी चार साल की बेटी रुचिका और आठ महीने के बेटे आनंद को साथ लेकर कुएं में कूद गई।

सूचना मिलने पर बैराड़ क्षेत्र के तहसीलदार दृगपाल सिंह वैस व पुलिस गांव पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\