देश की खबरें | भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।

लखनऊ, छह जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।

सपा प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि “इसलिए भाजपा सरकार ने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने की साजिश की है।”

सपा प्रमुख ने कहा,“रोजी-रोटी के अभाव के कारण गरीबों के लिए बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और पदाधिकारी ऐसे गांवों में जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे जहां विद्यालयों को बंद किया जा रहा है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के शासन की स्थापना करने को संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि “जातीय जनगणना से सभी को समानुपातिक भागीदारी मिलनी तय है।”

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\