देश की खबरें | ओडिशा में भाजपा सरकार जल्द ही मंत्रिपरिषद का विस्तार करेगी: सामल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की भाजपा सरकार जल्द ही अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, नौ जुलाई ओडिशा की भाजपा सरकार जल्द ही अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सामल ने यह बयान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए दिया। एक दिन पहले, उन्हें लगातार चौथे कार्यकाल के लिए इस पद पर पुनः नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिपरिषद विस्तार के संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी है।’’

हालांकि, राज्य की मंत्रिपरिषद में 22 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 16 सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल हैं।

माझी के अलावा, वर्तमान में इसमें दो उपमुख्यमंत्री, आठ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह मंत्रिपरिषद विस्तार अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\