सबसे बड़ी सीख यह रही कि किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते: शाकिब

शाकिब भ्रष्टाचार के लिए संपर्क किये जाने की बात बोर्ड को नहीं बताने के दोषी पाये गये थे।

ढाका, 11 मई भ्रष्टाचार के मामले में एक साल का निलंबन झेल रहे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी सीख यह रही कि ‘अज्ञानता’ के कारण भी किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

शाकिब भ्रष्टाचार के लिए संपर्क किये जाने की बात बोर्ड को नहीं बताने के दोषी पाये गये थे।

पिछले विश्व कप में 606 रन बनाने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी पर आईसीसी ने पिछले साल दो साल का प्रतिबंध लगाया था लेकिन आईसीसी के भ्रष्टाचार-निरोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार करने के बाद उनकी एक साल की सजा को निलंबित कर दिया गया था।

शाकिब ने डीडब्ल्यू बांग्ला से कहा, ‘‘ मैंने महसूस किया है कि कुछ चीजें हैं जो आप अज्ञानता के कारण भी हल्के में नहीं ले सकते हैं और शायद यही सबसे बड़ा सबक है जो मैंने इस दौरान सीखा है।’’

शाकिब इन दिनों अमेरिका में है और उनका प्रतिबंध इस साल 29 अक्टूबर को खत्म होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बहुत मुश्किल समय है क्योंकि मेरे दिमाग में हमेशा यह चलते रहता है कि मैं अभी खेल नहीं पा रहा हूं। इस दौरान मेरे लिए अच्छी बात यह रही कि अपने दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान मुझे पत्नी के साथ रहने का मौका मिला। जब मेरी बेटी का जन्म हुआ था तब मैं ऐसा नहीं कर सका था।’’

शाकिब पर जब प्रतिबंध लगा था तब वह शानदार लय में थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वापसी के बाद वह अपना लय बरकरार रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\