देश की खबरें | गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक सफलता का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी में जनता के विश्वास को जाता है: राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दिया।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दिया।

भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है और राज्य में किसी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

सिंह ने ट्वीट किया कि गुजरात में भाजपा की ‘ऐतिहासिक विजय’ विकास, सुशासन और जन कल्याण के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की जीत है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा, उनकी लोकप्रियता और साख को जाता है। उन्हें बधाई और जनता का आभार।’’

सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को भी राज्य में भाजपा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के अथक परिश्रम के कारण ‘‘भाजपा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है’’।

मतगणना के रुझान में भारी बढ़त के साथ भाजपा 182 सीटों में से 11 पर जीत हासिल कर चुकी है और 145 पर आगे चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड