देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के लिए 3,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 21 जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और इसके शुरू होने के बाद से अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 3,791 तीर्थयात्रियों का जत्था रविवार देर रात तीन बजकर 33 मिनट से सोमवार तड़के चार बजकर छह मिनट के बीच 148 वाहनों में सवार होकर यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

इस जत्थे में 3,067 पुरुष, 522 महिलाएं, नौ बच्चे, 192 साधु और साध्वियां तथा एक ट्रांसजेंडर शामिल था।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों का पहला काफिला 52 वाहनों में 1,208 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद 96 वाहनों में 2,583 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। अठारह जुलाई को 7,908 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना हुए थे जबकि 19 जुलाई को यह संख्या 6,365 और 20 जुलाई को 4,388 थी। सोमवार को तीर्थयात्रियों का जत्था अब तक का सबसे कम तीर्थयात्रियों वाला जत्था है।

पिछले कुछ दिनों में मौके पर पंजीकरण के लिए काउंटर पर आने वालों की संख्या में भी कमी आई है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। पिछले साल 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका