देश की खबरें | राजस्थान में अराजकता का माहौल बर्दाश्त से बाहर : राज्यवर्धन राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी

जयपुर, 28 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘राज्य में अराजकता का आलम है जो बर्दाश्त से बाहर है।’’

राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘जिसके पास राजस्थान की पुलिस हो वह लाचार क्यों हो रहा है.. हमारी बहन बेटियां क्यों नीलाम हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में पूरे देश में राजस्थान सबसे ऊपर है। राजस्थान में एक महीने में करीब 400 बेटियां गायब हो रही हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।’’

उल्लेखनीय है कि गहलोत के पास गृह विभाग भी है।

राठौड़ ने कहा,'' राजस्थान में जारी अराजकता और जंगलराज बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार और जिम्मेदार उन सभी लोगों को आगाह करती है कि हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

भाजपा नेता ने कटाक्ष किया कि ''मुख्यमंत्री को राज्य के अस्पतालों में गंदगी और सड़कों की हालात पर शर्म आती है... मुख्यमंत्री की यह लाचारी क्यों है... जब राजनीतिक तोड मरोड़ की बात आती है तो शातिरता दिखाई देती है.. लेकिन जब जनता के हित की बात होती है तो लाचारी दिखाई देती है.. जनता के लिये लाचार और सत्ता हासिल करने के लिये षडयंत्र, शातिरता, यह दिखावा है और कुछ नहीं है।''

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यो के साथ संवाद के दौरान कहा था कि निजी अस्पतालों को बहुत छूट दे रखी है.. सरकारी बदहाल, सवाई मानसिंह अस्पताल में जब वह उपचार के लिये भर्ती हुए तो गंदगी देखकर बड़ी शर्म आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी