देश की खबरें | उपराष्ट्रपति के 10 दिसंबर को होने जा रहे जमशेदपुर दौर के इंतजाम की समीक्षा की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की 10 दिसंबर को होने वाली जमशेदपुर यात्रा के लिए किए जाने वाले इंतजाम की समीक्षा की।
जमशेदपुर (झारखंड), 30 नवंबर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की 10 दिसंबर को होने वाली जमशेदपुर यात्रा के लिए किए जाने वाले इंतजाम की समीक्षा की।
एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
धनखड़ एक्सएलआरआई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 10 दिसंबर को इस्पात नगरी आएंगे।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बुधवार को धालभूम उपमंडल अधिकारी पीयूष सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर, उपराष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।
भजंत्री और कौशल ने आवश्यक व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से सुचारू यातायात बनाए रखने, परिसरों के आसपास अवरोधक लगाने और कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)