जरुरी जानकारी | धान का रकबा अब तक 2.71 प्रतिशत अधिक, दलहन, तिलहन का रकबा मामूली कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू खरीफ सत्र में अब तक धान की बुवाई का रकबा 2.71 प्रतिशत बढ़कर 409.41 लाख हेक्टेयर रहा। कुछ स्थानों पर बुवाई अभी जारी है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर चालू खरीफ सत्र में अब तक धान की बुवाई का रकबा 2.71 प्रतिशत बढ़कर 409.41 लाख हेक्टेयर रहा। कुछ स्थानों पर बुवाई अभी जारी है।

कृषि मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में धान बुवाई का रकबा 398.58 लाख हेक्टेयर था।

फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र में, जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ बुवाई शुरू होती है और अक्टूबर से कटाई शुरू होती है।

आंकड़ों के अनुसार, धान, मोटे अनाज और गन्ने का रकबा इस खरीफ सत्र में अब तक पिछले साल की तुलना में अधिक रहा है।

वहीं दलहन, तिलहन, जूट और मेस्टा तथा कपास का रकबा कुछ घटा है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक 15 सितंबर को मोटे अनाज का रकबा मामूली बढ़कर 183.11 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 181.48 लाख हेक्टेयर था।

हालांकि, इस सत्र में अब तक दलहन की बुवाई का रकबा कम यानी 121 लाख हेक्टेयर ही है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 127.57 लाख हेक्टेयर था।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तिलहन का रकबा भी मामूली घटकर 192.20 लाख हेक्टेयर रहा, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 194.33 लाख हेक्टेयर था।

नकदी फसलों में, गन्ने की बुवाई का रकबा इस खरीफ सत्र में अब तक 59.91 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 55.65 लाख हेक्टेयर था।

कपास खेती का रकबा पहले के 127.29 लाख हेक्टेयर की तुलना में 123.22 लाख हेक्टेयर है, जबकि जूट और मेस्टा का रकबा भी पहले के 6.98 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस बार कम होकर 6.58 लाख हेक्टेयर पर है।

सभी खरीफ फसलों का कुल खेती का रकबा 15 सितंबर को थोड़ा बढ़कर 1,095.43 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,091.87 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड