जरुरी जानकारी | दफ्तर में बैठकर काम करने वालों की नियुक्तियों में मार्च में 1.4 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा, तेल एवं गैस तथा शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती में गिरावट के कारण भारत के व्हाइट-कॉलर (दफ्तर में बैठकर काम करने वाले) नौकरी बाजार में नियुक्तियों के रुझान में मार्च में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, दो अप्रैल खुदरा, तेल एवं गैस तथा शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती में गिरावट के कारण भारत के व्हाइट-कॉलर (दफ्तर में बैठकर काम करने वाले) नौकरी बाजार में नियुक्तियों के रुझान में मार्च में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

दफ्तर में बैठकर काम करने वालों के बारे में सूचना देने वाले प्रमुख मंच जॉबस्पीक इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, होली और ईद के कारण दो विस्तारित अवकाश वाले सप्ताहांतों के बावजूद भारत में दफ्तर में बैठकर काम करने वालों की भर्ती मार्च, 2025 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग स्थिर रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल मार्च, 2024 की तुलना में कुछ क्षेत्रों में भर्तियां कम रहीं, जिनमें खुदरा (13 प्रतिशत), तेल और गैस (10 प्रतिशत) और शिक्षा (14 प्रतिशत) शामिल हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में तीन प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो मार्च, 2024 में 16 प्रतिशत संकुचन से सुधार को दर्शाता है।

दिलचस्प बात यह है कि आईटी के तहत उभरते प्रौद्योगिकी उप-क्षेत्र जिसमें क्रिप्टो और ब्लॉकचेन जैसी प्रौद्योगिकियों में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं, में 36 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

इसके अलावा, आईटी स्टार्टअप ने भी मार्च 2025 में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए दर्ज आवेदकों के आंकड़ों के आधार पर भर्तीकर्ताओं द्वारा नई नौकरी की सूचीबद्धता और नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर भारतीय नौकरी बाजार और नियुक्ति गतिविधियों की जानकारी देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी