देश की खबरें | भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के नये कोच के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खराब फॉर्म से जूझ रही पुरूष टीम के नये मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है ।

नयी दिल्ली, चार जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खराब फॉर्म से जूझ रही पुरूष टीम के नये मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है ।

स्पेन के मानोलो मारकेज के जाने के बाद नये कोच की तलाश शुरू की गई । मारकेज ने एआईएफएफ के साथ आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया । वह पिछले साल ही टीम से जुड़े थे ।

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ सीनियर पुरूष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच एआईएफएफ महासचिव को रिपोर्ट करेगी और सभी मैचों और टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के लिये जवाबदेह होगा ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ मुख्य कोच राष्ट्रीय टीम विभाग, राष्ट्रीय टीम निदेशक और तकनीकी निदेशक के साथ मिलकर काम करेगा ।’’

इसके लिये युवा और सीनियर स्तर पर दस से 15 साल कोचिंग का अनुभव जरूरी है ।

लचीले, कुशल और संसाधन संपन्न होने की सामान्य आवश्यकताओं के अलावा एआईएफएफ यह भी चाहता है कि अगले कोच को संबंधों के प्रबंधन में अच्छा अनुभव हो, जरूरतों को समझने, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और मीडिया और प्रायोजकों सहित एआईएफएफ भागीदारों के साथ काम करने का अनुभव हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड