देश की खबरें | आगरा में खतरनाक स्थिति में पहुंची हवा, एक्यूआई 400 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में रविवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 412 पहुंच गया।

आगरा, आठ अक्टूबर आगरा में रविवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 412 पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 रहा, जो शनिवार को 390 था।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक और 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब और 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

शहर के संजय प्लेस, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, मनोहरपुर दयालबाग व शाहजहां गार्डन स्थित ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता खतरनाक और शास्त्रीपुरम में बहुत खराब स्थिति में रही। पांचों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा में घुले अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गयी। सबसे अधिक खराब वायु गुणवत्ता ताजमहल के नजदीक शाहजहां गार्डन में रही।

इस संबंध में रविवार को सीपीसीबी के प्रभारी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि इन दिनों हवा के बहाव की गति बहुत कम होने से प्रदूषक तत्व स्थिर हो गये हैं। तेज हवा चलने या बारिश होने पर ही स्थिति में सुधार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड