देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर 236 दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सोमवार को 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार व रविवार को 303, जबकि शुक्रवार को यह 346 तथा बृहस्पतिवार को 295 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू