देश की खबरें | साहूकार की हत्या कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थानाक्षेत्र में कंचनपुर-जमुहार गांव के समीप ब्याज के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

सासाराम, 27 अक्टूबर बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थानाक्षेत्र में कंचनपुर-जमुहार गांव के समीप ब्याज के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार कंचनपुर के सतेंद्र सिंह उर्फ झरेला सिंह (50) ब्याज पर पैसा उधार देता था और उसने अनिल यादव को चार लाख रूपये दिये थे।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार अनिल यादव ने सतेंद्र सिंह से ब्याज पर चार लाख रुपये उधार लिए थे और सिंह ब्याज समेत पैसा लौटाने के लिए लगातार यादव पर दबाव बना रहा था।

पुलिस के मुताबिक इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह के वक्त दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ी की कि यादव ने गोली मारकर सिंह की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की आवाज सुन इकठ्ठा हुई भीड़ ने यादव को पकड़ लिया एवं बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के वारदात स्थल पहुंचने तक उसकी भी मौके पर मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है। फिलहाल गांव में शांति कायम है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी