देश की खबरें | चोरी के आरोपी को मिला असम के मुख्यमंत्री का बिहू उपहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा रोंगाली बिहू के अवसर पर प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए 'गमोसा' (पारंपरिक गमछा या तौलिया) उपहार स्वरूप दिया गया, जिसे प्राप्त करने वालों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल था, जिसके विरुद्ध चोरी के कई मामले दर्ज थे।

उत्तर लखीमपुर (असम), चार अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा रोंगाली बिहू के अवसर पर प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए 'गमोसा' (पारंपरिक गमछा या तौलिया) उपहार स्वरूप दिया गया, जिसे प्राप्त करने वालों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल था, जिसके विरुद्ध चोरी के कई मामले दर्ज थे।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि लखीमपुर जिले के निवासी एवं चोरी के इस आरोपी का नाम प्राप्तकर्ताओं की सूची में कैसे आया।

मुख्यमंत्री राज्य के प्रतिष्ठित नागरिकों को रोंगाली बिहू के अवसर पर बधाई के रूप में 'गमोसा' भेंट करते हैं। रोंगाली बिहू अप्रैल के मध्य में असमिया नववर्ष के आरंभ के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में जिले के बोसागांव निवासी सिदा दास भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ 2016 से कई मामले दर्ज हैं।

गांव के प्रधान द्वारा दास को 'गमोसा' भेंट करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई और स्थानीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा उपहार के लिए लोगों के चयन पर सवाल उठे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दास के खिलाफ 2016 से अब तक टेलीविजन सेट, इनवर्टर और वाहनों की बैटरी चोरी जैसे अपराधों के चार मामले दर्ज हैं।

जब दास को प्राप्तकर्ताओं में शामिल किए जाने के बारे में प्रतिक्रिया के लिए जिला अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका उपहारों को भेजने तक ही सीमित थी।

एक अधिकारी ने कहा, "हमें नहीं पता कि इस व्यक्ति का नाम सूची में कैसे आया। हमने केवल प्राप्त उपहारों को वितरण के लिए स्थानीय अधिकारियों को भेजा था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now