देश की खबरें | दहेज को लेकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर पत्नी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नोएडा, 26 अगस्त नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर पत्नी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि दंपति की पिछले साल दिसंबर में शादी हुई थी और दोनों छलेरा गांव में रह रहे थे जो यहां सेक्टर-39 थानाक्षेत्र अंतर्गत आता है।

पुलिस के अनुसार महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज से नाखुश पति, उसके अभिभावक और बहन ने मैनपुरी जिले की रहने वाली महिला (22) को शादी के बाद से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘औरैया जिले का रहने वाला परिवार शादी के बाद दो लाख रुपये एवं एक कार दहेज में चाहता था। शादी के बाद मेरी आर्थिक स्थिति इसका खर्च वहन करने की नहीं थी।’’

महिला 23 अगस्त को अपने पति के घर पर मृत पायी गई थी जिसके बाद उसके पिता की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पति ने अपनी पत्नी के परिवार से अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। मांगें पूरी नहीं होने पर उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया, जिससे 23 अगस्त को उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए, 398 बी और दहेज निषेध अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट