देश की खबरें | बीड में हिरण का शिकार करने के आरोपी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ मार्च महाराष्ट्र के बीड जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह धमकी फर्जी हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि भोसले उर्फ ‘खोक्या’ पर हिरण का शिकार करने का आरोप है और फेसबुक अकाउंट से दी गई धमकी इसी संबंध में थी।

सोशल मीडिया के उपयोगकर्ता ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए हिरण का शिकार करने के लिए भोसले की गिरफ्तारी की मांग की है। संदेश में कहा गया है, “हिरण हमारे भगवान हैं। खोक्या माफी के लायक नहीं है।”

बीड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “फेसबुक अकाउंट फर्जी हो सकता है। हमने सोशल मीडिया मंच को इस बारे में जानकारी देने के लिए लिखा है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।”

संयोगवश वन विभाग भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है, और उसने शिरुर तालुका में कई स्थानों पर तलाशी भी ली है।

इस बीच, महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने शनिवार को नवी मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीड में हिरण के शिकार और उसके मांस के व्यापार के आरोपों की गहन जांच की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया से आरोपों की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया। नाइक ने कहा, “ दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\