देश की खबरें | क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले में आरोपी ने जमानत शर्तों में संशोधन की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रूज जहाज पर से कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में आरोपी अचित कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां विशेष अदालत के समक्ष आवेदन दाखिल कर जमानत शर्तों में संशोधन की अपील की। कुमार ने हर सप्ताह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश होने से छूट मांगी है।

मुंबई, 16 दिसंबर क्रूज जहाज पर से कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में आरोपी अचित कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां विशेष अदालत के समक्ष आवेदन दाखिल कर जमानत शर्तों में संशोधन की अपील की। कुमार ने हर सप्ताह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश होने से छूट मांगी है।

अदालत ने कुमार के आवेदन पर एनसीबी से जवाब मांगा है।

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं और वह फिलहाल जमानत पर हैं।

बंबई उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले ही आर्यन खान को प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) यहां एनसीबी के समक्ष पेश होने से छूट दे दी थी, जिसके बाद कुमार की ओर से यह कदम उठाया गया है। हर सप्ताह एनसीबी के समक्ष पेशी खान की जमानत शर्तों में शामिल थी।

कुमार ने अपने वकील अश्विन थूल के माध्यम से दाखिल आवेदन में हर हफ्ते एनसीबी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने से छूट मांगी है।

अक्टूबर में कुमार को जमानत देने वाले विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने एनसीबी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई चार जनवरो को होगी।

एनसीबी ने दावा किया है कि उसने आर्यन खान और सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट के बयानों के आधार पर कुमार को गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि वह आर्यन खान को मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था। इस चर्चित मामले में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनमें से ज्यादातर फिलहाल जमानत पर हैं।

मामला 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की कथित जब्ती से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका