देश की खबरें | आम आदमी पार्टी फिर से 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही हार मान ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। यदि हर वोट भाजपा की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ झाड़ू (आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न) को जाता है, तो हम एक बार फिर 60 सीट के आंकड़े को पार कर जाएंगे।’’

‘आप’ ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत दर्ज की थी और 2015 में 67 सीट हासिल की थीं।

केजरीवाल ने मतदाताओं को यह भी चेतावनी दी कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह ‘आप’ के नेतृत्व वाली सरकार की मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी, जिसमें मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा शामिल है।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ की नीतियों से दिल्ली के परिवारों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह की बचत करने में मदद मिलती है और यदि पार्टी फिर से चुनाव जीतती है, तो नई योजनाओं से इन बचतों में 10,000 रुपये और जुड़ जाएंगे।

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने ‘आप’ के ‘बचत पत्र’ अभियान की शुरुआत की, जिसमें पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लाभों पर प्रकाश डाला गया है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट