देश की खबरें | थरूर अब सिल्वर लाइन परियोजना पर यूडीएफ की चिंताओं से आश्वस्त हैं : सतीशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एलडीएफ सरकार की सिल्वर लाइन रेल कोरिडोर परियोजना पर विरोधाभासी रुख को लेकर शशि थरूर को कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मंगलवार को सांसद का यह कहते हुए समर्थन किया कि वह अब करोड़ों रुपये की इस परियोजना को लेकर यूडीएफ द्वारा जतायी चिंताओं से आश्वस्त हैं।

कोच्चि (केरल), 28 दिसंबर केरल में एलडीएफ सरकार की सिल्वर लाइन रेल कोरिडोर परियोजना पर विरोधाभासी रुख को लेकर शशि थरूर को कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मंगलवार को सांसद का यह कहते हुए समर्थन किया कि वह अब करोड़ों रुपये की इस परियोजना को लेकर यूडीएफ द्वारा जतायी चिंताओं से आश्वस्त हैं।

सतीशन ने कहा कि थरूर ने सोमवार को उस पत्र पर जवाब दे दिया है जो उन्होंने भेजा था। पत्र के साथ में परियोजना के बारे में यूडीएफ द्वारा तैयार की गई एक अध्ययन रिपोर्ट भी भेजी गयी थी और इस संबंध में उनके द्वारा जतायी चिंताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि थरूर ने पहले कहा था कि उन्होंने अभी रेल गलियारे के बारे में अध्यययन नहीं किया है और अब ऐसा लगता है कि वह हमारे रुख से आश्वस्त हैं।

सतीशन ने कहा, ‘‘पत्र में उन्होंने कहा कि यूडीएफ द्वारा उठाए सवाल प्रासंगिक हैं और यह वहीं सवाल है जो वह भी पूछना चाहते थे। थरूर ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने परियोजना के लिए कभी सहयोगात्मक रुख नहीं अपनाया।’’

बहरहाल, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने इस परियोजना का पहले समर्थन किए जाने और मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की बार-बार प्रशंसा करने के लिए थरूर की आलोचना की।

गौरतलब है कि थरूर ने पार्टी की अगुवाई वाले यूडीएफ के सासंदों द्वारा केंद्र को लिखे एक पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। यह पत्र राज्य सरकार की रेल परियोजना के खिलाफ लिखा गया था।

पार्टी के सहयोगियों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए थरूर ने ट्वीट किया था कि कुछ मुद्दों पर राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करना आवश्यक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिल्वर लाइन परियोजना का अध्ययन करने के बाद इस पर अपनी राय देंगे।

केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरन ने रविवार को कहा था कि पार्टी में थरूर समेत किसी को भी उसके निर्देशों का विरोध करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने थरूर को चेतावनी दी थी कि अगर वह पार्टी के फैसलों को नहीं मानेंगे तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट