देश की खबरें | ठाणे: रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से दो कर्मचारी झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे स्टेशन पर एक परियोजना पर काम करते समय दो मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 31 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे स्टेशन पर एक परियोजना पर काम करते समय दो मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, यह दुर्घटना 28 जनवरी को दिवा रेलवे स्टेशन पर केबल बिछाने के काम के दौरान लापरवाही के कारण हुई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि दुर्घटना में तकनीशियन आनंद संजय गोंडाडकी (26) और हेल्पर विश्वजीत ओमप्रकाश मिश्रा (27) गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने बताया कि गोंडाडकी और मिश्रा क्रमश: 80 प्रतिशत व 40 प्रतिशत झुलस गए तथा उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों उचित निगरानी के बिना बिजली के तारों का कार्य कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा निगरानी के लिए आवश्यक पर्यवेक्षक और रेलवे विभाग के अधिकारी घटना के समय अनुपस्थित थे।

अधिकारी ने बताया कि एक केबल ‘ओवरहेड वायर’ के संपर्क में आ गई, जिसके परिणामस्वरूप बिजली का तेज झटका लगा और दोनों झुलस गए।

उन्होंने बताया कि जीआरपी ने घायल श्रमिकों, उनके पर्यवेक्षक और काम के लिए जिम्मेदार ठेका कंपनी के अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट