देश की खबरें | ठाणे: रेलवे स्टेशन पर यात्री ने महिला कर्मचारी पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक रेलवे स्टेशन पर खुले पैसे को लेकर हुई बहस के बाद एक यात्री ने टिकट बुक करने वाली महिला क्लर्क पर हमला कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक रेलवे स्टेशन पर खुले पैसे को लेकर हुई बहस के बाद एक यात्री ने टिकट बुक करने वाली महिला क्लर्क पर हमला कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी यात्री ने दोपहर में कल्याण रेलवे स्टेशन पर हमले के दौरान घायल महिला से कथित तौर पर लूटपाट भी की गयी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता रोशनी पाटिल टिकट काउंटर पर तैनात थी। आरोपी अंसार शेख ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचा और उसके बाद दोनों के बीच खुले पैसों को लेकर बहस हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मामला विवाद में बदल गया और शेख ने कथित तौर पर टिकट काउंटर का दरवाजा धक्का देकर गिरा दिया, पाटिल को अपशब्द कहे तथा उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान महिला बेहोश हो गई और उसका सोने का हार चोरी हो गया। महिला का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पाटिल के सहकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शेख को पकड़ लिया गया तथा कल्याण जीआरपी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कल्याण स्टेशन पर टिकट बुक वाले क्लर्कों ने सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने सरकार से रेलवे कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट