देश की खबरें | ठाणे: अदालत के बाहर विचाराधीन कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, चार पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर कथित तौर पर हमला किया और गाली-गलौज की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, आठ मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर कथित तौर पर हमला किया और गाली-गलौज की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छह मई को ठाणे जिला अदालत के बाहर हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदी अब्दुल्ला संजय ईरानी, ​​काशिम उर्फ ​​तकाफ मुक्तार ईरानी, ​​​​सौरभ मनोज सालुंके और सुनील उर्फ ​​सोन्या शंकर फुलोरे को निर्धारित सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था तभी यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि कैदियों को कल्याण की आधारवाड़ी जेल से ठाणे अदालत लाया गया था।

कार्यवाही के बाद वे सुनवाई के लिए अगली तारीख दिए जाने, अपने रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति न दिए जाने तथा घर का बना खाना न दिए जाने से नाराज हो गए।

उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल वाली एस्कॉर्ट टीम जब कैदियों को वापस हिरासत में ले जाने की कोशिश कर रही थी, तभी उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि घायल उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121(1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और भारतीय न्याय संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट