देश की खबरें | ठाणेः घर में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के डोंबीवली आवासीय परियोजना के परिसर में निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के लिए बनाए गए घरों में रविवार सुबह लगी आग में जलकर एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 21 फरवरी महाराष्ट्र के डोंबीवली आवासीय परियोजना के परिसर में निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के लिए बनाए गए घरों में रविवार सुबह लगी आग में जलकर एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कल्याण डोंबीवली नगर निगम के दमकल अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि मानपाड़ा इलाके में सुबह 6.30 बजे लगी आग ने करीब 120 घरों को चपेट में ले लिया।

उन्होने बताया कि एक घर में खाना बनाने के दौरान लीक हुई गैस के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आग जल्द ही अन्य घरों तक फैल गई। इन घरों में 172 कर्मी रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय एक बधिर कर्मी की आग में झुलसने से मौत हो गई, क्योंकि वह बाहर नहीं निकल पाया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कर्मी झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था जिन्होंने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\