देश की खबरें | ठाणे नगर निगम ने अस्पतालों के कोविड-19 उपचार शुल्क के ऑडिट का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे नगर निगम ने यहां कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे अस्पतालों द्वारा वसूले जा रहे शुल्कों के ऑडिट का आदेश दिया है। निगम के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, पांच जुलाई ठाणे नगर निगम ने यहां कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे अस्पतालों द्वारा वसूले जा रहे शुल्कों के ऑडिट का आदेश दिया है। निगम के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के 15 अस्पतालों के बिलों के ऑडिट के लिए ऑडिटरों की चार टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े | पटना: RJD के स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ साइकिल मार्च निकाला : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली थीं कि कुछ अस्पताल मरीजों से अत्यधिक पैसा वसूल रहे हैं, जिसके बाद निगम आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने शनिवार को आदेश जारी किया।

उप नगर आयुक्त विश्वनाथ केलकर ने कहा कि अगर कोई भी अस्पताल तय शुल्क से अधिक पैसा वसूलता पाया जाता है तो निगम उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर अतिरिक्त राशि वापस लौटाने का आदेश देगा।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल COVID-19 अस्पताल का किया दौरा, देखें तस्वीर.

उन्होंने कहा कि ऑडिट टीमों को प्रति दिन कम से कम 100 बिलों का सत्यापन करने के लिए कहा गया है।

केलकर ने कहा कि नगर निकाय उसके निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर