देश की खबरें | ठाणे की अदालत ने छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 35 दिनों के भीतर व्यक्ति को सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले की अदालत ने एक व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र 35 दिनों के भीतर आया है।

ठाणे, नौ जुलाई ठाणे जिले की अदालत ने एक व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र 35 दिनों के भीतर आया है।

कल्याण की अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए ओमकार विक्रांत निकालजे (29) को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने कहा कि जुर्माने की राशि में से 2,500 रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि सरकारी खजाने में जमा की जाएगी।

ठाणे पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गिरफ्तारी से लेकर अदालती फैसले तक की यह तीव्र प्रक्रिया, त्वरित न्याय का अपनी तरह का एक अनूठा रिकॉर्ड है।

यह मामला कल्याण संभाग के खड़कपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज एक अपराध से संबंधित है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मुकदमों में तेजी लाने के लिए जारी किए गए विशेष निर्देशों के अनुसार मामले को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, तीन जून 2025 को आरोपी निकालजे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण और घर में जबरन प्रवेश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करते हुए छह घंटे के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।

त्वरित सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (एफसीजेएम) आरती शिंदे ने आठ जुलाई को फैसला सुनाया, जिसमें आरोपी को दोषी ठहराया गया और उसे सजा सुनाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच