देश की खबरें | ठाणे की अदालत ने दोस्त की हत्या के आरोपी को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर की एक अदालत ने करीब 12 साल पहले पैसों के लिए अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी 52 वर्षीय एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

ठाणे, पांच जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर की एक अदालत ने करीब 12 साल पहले पैसों के लिए अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी 52 वर्षीय एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसबी अग्रवाल ने कहा कि अभियोजन पक्ष सब्जी विक्रेता इनामुल इयादली हक के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है।

शुक्रवार को दो जुलाई के आदेश की एक प्रति उपलब्ध कराई गई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार हक और तजाजुल हक दुक्कू शेख ठाणे के कोपरी इलाके में एक ही कमरे में रहते थे। हक ने अपने दोस्त को कुछ पैसे उधार दिए थे जिसे वापस मांग रहा था।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि सितंबर 2012 में पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़े के दौरान हक ने शेख पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हक को नौ साल बाद गिरफ्तार किया गया।

अदालत ने हक को बरी करते हुए कहा, "यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है कि अभियोजन पक्ष आरोपी के अपराध को साबित करने में सफल रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल