देश की खबरें | ठाणे: शादी का वादा करके एक व्यक्ति ने महिला से 59 लाख रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक महिला से शादी का वादा करके एक व्यक्ति ने 59.56 लाख रुपये कथित रूप से ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 24 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक महिला से शादी का वादा करके एक व्यक्ति ने 59.56 लाख रुपये कथित रूप से ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कल्याण इलाके के खड़कपाड़ा की रहने वाली इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि पिछले साल जुलाई में एक मैट्रिमोनियल साइट (विवाह से संबंधित साइट) के जरिए आरोपी से उसकी पहचान हुई थी।

खड़कपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शादी का वादा करने के बाद आरोपी ने किसी न किसी बहाने से कई बार उससे पैसे लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पैसे की मांगों को पूरा करने के लिए महिला ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से भी पैसे लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने के लिए भी मजबूर किया और उसे चुकाने में विफल रहा।

अधिकारी का कहना है कि महिला ने जब पैसे मांगे तो आरोपी ने टालने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट