देश की खबरें | ठाणे: एक इमारत के रोशनदान में गिरने से 10 साल की लड़की की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 10 मंजिला आवासीय इमारत से गिरने से एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 10 मंजिला आवासीय इमारत से गिरने से एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मुंब्रा क्षेत्र के सम्राट नगर स्थित श्रद्धा प्रति इमारत में हुई इस घटना की सूचना सोमवार रात 11 बजकर 48 मिनट पर प्रकोष्ठ को मिली।

उन्होंने बताया कि लड़की इस इमारत की निवासी नहीं थी और वह किन परिस्थितियों में वहां गिरी, अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बच्ची परिसर में कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति को घटना का पता लगा और फिर कुछ लोगों ने देखा कि बच्ची ‘वेंटिलेशन शाफ्ट’ (रोशन दान) के नीचे बेसुध हालत में पड़ी हुई थी।

मुंब्रा थाने, अग्निशमन दल, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और एक निजी एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं।

अधिकारी ने बताया कि रोशन दान वाली जगह के संकरा होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसके बावजूद दमकल विभाग के अधिकारियों ने बच्ची को बाहर निकाल लिया, जिसके बाद उसे कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंब्रा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जांचकर्ता, बच्ची के खतरनाक रोशनदान तक पहुंचने और भवन सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही या चूक आदि की जांच कर रहे है।

अधिकारियों के अनुसार, लड़की मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा के पास स्थित मुंब्रा देवी अपार्टमेंट की निवासी थी।

प्राधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अपने बच्चों को इमारतों के असुरक्षित एवं खतरनाक क्षेत्रों से दूर रखने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड