देश की खबरें | थाई लायन एयर का विमान कोलकाता से बैंकॉक रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि थाई लायन एयर का विमान रविवार को कोलकाता से बैंकॉक के लिए रवाना हुआ।

कोलकाता, छह जुलाई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि थाई लायन एयर का विमान रविवार को कोलकाता से बैंकॉक के लिए रवाना हुआ।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक जाने वाली थाई लायन एयर की एक उड़ान पांच जुलाई की सुबह तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि पुनर्निर्धारित उड़ान सुबह 6.17 बजे कोलकाता से रवाना हुई। उन्होंने कहा कि इसमें 96 यात्री सवार थे।

शेष 40 यात्री, जिन्हें शनिवार को बैंकॉक के लिए रवाना होना था, रविवार को पुनर्निर्धारित उड़ान में सवार नहीं हो सके।

बोइंग 737-800 विमान शनिवार को लगभग 1.23 बजे 151 यात्रियों को लेकर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा और इसे 2.35 बजे बैंकॉक के डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएमके) के लिए उड़ान भरनी थी।

विमान में 130 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। इस घटना के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया।

उड़ान रद्द करनी पड़ी, क्योंकि विमान में मौजूद कंपनी के इंजीनियर समस्या का समाधान नहीं कर सके। सभी यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका