देश की खबरें | ठाकरे नीत शिवसेना ने बीएमसी में शासन किया अब उसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने ‘दशकों’ तक बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में शासन किया और अब उसी नगर निकाय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है।

ठाणे, 30 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने ‘दशकों’ तक बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में शासन किया और अब उसी नगर निकाय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है।

शिंदे ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि जब बीएमसी पर शिवसेना (यूबीटी) का नियंत्रण था, तब उसने ‘भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ’ दी थी।

गौरतलब है कि शिंदे अविभाजित शिवसेना के वरिष्ठ नेता थे और पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन एक साल पहले उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी।

शिंदे ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) ने दो दशक से अधिक समय तक मुंबई के लोगों को लूटा और मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उसने कोविड-19 के पीड़ितों को भी नहीं छोड़ा।

शिंदे ने कहा, ‘‘अब वे लोग ही शनिवार को नगर निकाय के मुख्यालय पर विरोध मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं। यह ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा है।

उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 पीड़ितों के शवों को रखने के लिए मुंबई में पांच हजार रूपये की दर से बैग खरीदे गए, जबकि पुणे में 300 रुपये प्रति बैग की दर से इन्हें खरीदा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की जनता नंवबर 2019 में (विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद)यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना की सरकार चाहती थी और हमारे 50 विधायकों ने पिछले साल एक फैसला लिया, जिसका देवेंद्र फडणवीस नीत भाजपा ने समर्थन किया। राज्य की जनता हमसे खुश है।’’

शिंदे ने कहा कि उद्धव नीत सरकार ने कई अवसरंचना एवं विकास योजनाओं को रोक दिया था लेकिन हमारी सरकार आने के बाद ‘‘दोहरी गति’’से राज्य के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब राज्य और केंद्र सरकार समान विचार वाली होती हैं तो विकास दोहरी गति से होता है। यही कारण है कि मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना को जल्द केंद्र से मंजूरी मिलेगी।’’

गौरतलब है कि देश का सबसे अमीर नगर निगम बीएससी लंबे समय से चुनाव लंबित होने की वजह से इस समय प्रशासक के नियंत्रण में है।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर शिंदे ने कहा कि यह जल्द होगा और इसमें कोई बाधा नहीं है।

शिंदे ने रेखांकित किया कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना-भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज