विदेश की खबरें | टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 18 बच्चों, तीन वयस्कों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में टेक्सास राज्य के एक प्राथमिक स्कूल में 18 वर्षीय एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य इस घटना में घायल हो गए। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

ह्यूस्टन (अमेरिका), 25 मई अमेरिका में टेक्सास राज्य के एक प्राथमिक स्कूल में 18 वर्षीय एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य इस घटना में घायल हो गए। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

सैन एंटोनियो से 134 किलोमीटर दूर टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दीं।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि हमलावर की पहचान साल्वाडोर रामोस के रूप में हुई है, जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला क्यों किया गया।

एबॉट ने मंगलवार शाम को कहा, ‘‘उसने भयंकर गोलीबारी करके लोगों की हत्या कर दी। इसमें 14 बच्चों और एक अध्यापक की मौत हो गई।’’ बाद में मृतक संख्या बढ़ गई और गोलीबारी में 18 बच्चों और तीन वयस्कों की मौत होने की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन से जुड़े दो अधिकारियों को भी गोलियां लगी हैं, लेकिन उनके ठीक हो जाने की उम्मीद है।

कानून प्रवर्तन के सूत्रों ने पुष्टि की कि रामोस के पास एक हैंडगन और एक एआर -15 अर्द्धस्वचालित राइफल थी। उसके पास उच्च क्षमता वाली मैगजीन भी थी।

मृतकों के नाम और अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, उसके छात्रों की आयु पांच वर्ष से 11 वर्ष है।

उवाल्डे में पुलिस प्रमुख पेटे अरेडोंडो ने कहा, ‘‘रोब एलीमेंट्री स्कूल में आज पूर्वाह्न 11 बजकर 32 मिनट पर बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।’’

उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले गोलीबारी की, जो पुलिस की गोलीबारी में मारा गया।

अरेडोंडो ने बताया कि मृतक बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे और उनकी आयु सात से 10 साल के बीच थी।

क्वाड शिखर वार्ता में शामिल होने के बाद जापान से लौट रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की इस घटना की जानकारी दी गई।

बाइडन की प्रेस सचिव कैराइन जीन पियरे ने बताया कि बाइडन शाम को गोलीबारी की घटना को लेकर मीडिया को संबोधित करें।

पियरे ने ट्वीट किया, ‘‘उनकी (बाइडन की) संवेदनाएं इस भयंकर घटना से प्रभावित हुए परिवारों के साथ हैं।’’

बाइडन ने टेक्सास में मारे गए लोगों की याद में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज को आधा झुकाए रखने का आदेश दिया है।

उवाल्डे में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या के बारे में अभी बताया नहीं गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट