देश की खबरें | टेक्सास की घटना ने फिर से प्रदर्शित किया है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क बहुत सक्रिय है: श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में टेक्सास की हालिया घटना ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है कि भारत के पड़ोस में अपना केंद्र बिंदु रखने वाला अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क बहुत ही सक्रिय है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में टेक्सास की हालिया घटना ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है कि भारत के पड़ोस में अपना केंद्र बिंदु रखने वाला अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क बहुत ही सक्रिय है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एक वैश्विक खतरा है, जिसे एक स्पष्ट और सामूहिक जवाब देने की जरूरत है।

टेक्सास में हाल में एक यहूदी उपासना गृह की घेराबंदी खत्म करने के लिए एफबीआई ने ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने उपासना गृह में बंधक बनाए गए चार लोगों को गत शनिवार की रात रिहा करा लिया था। अकरम ने अलकायदा से संबंधों की संदिग्ध एवं तंत्रिका तंत्र विज्ञानी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी।

श्रृंगला ने ‘हिंद-प्रशांत में भारत-यूरोपीय/जर्मन सहयोग की संभावना’ विषय एक संगोष्ठी में कहा कि भारत हिंद-प्रशांत को एक मुक्त, खुला, समावेशी क्षेत्र के तौर पर देखता है जो प्रगति और समृद्धि का एक साझा लक्ष्य रखता है।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘ भारत का मानना है कि हमारी साझा समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए हमें वार्ता के जरिए एक साण नियम आधारित व्यवस्था बनाने की जरूरत है। एक ऐसी व्यवस्था जो संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का तथा सभी राष्ट्रों की समानता का सम्मान करे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको 26/11 मुंबई आतंकी हमला याद होगा, जिसमें भारतीय, जर्मन और अन्य नागरिक मारे गये थे। टेक्सास की हालिया घटना यह प्रदर्शित करती है कि आतंक का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, भारत में अपने केंद्र बिंदु के साथ, बहुत सक्रिय है और इसके दीर्घकालीन प्रभाव हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\