देश की खबरें | सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणियों को लेकर तिवारी ने सवाल उठाया, भाजपा ने भी निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की कथित विवादित टिप्पणियों के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने सोमवार को खुलकर मोर्चा खोल दिया वहीं भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की कथित विवादित टिप्पणियों के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने सोमवार को खुलकर मोर्चा खोल दिया वहीं भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।

तिवारी ने पार्टी नेतृत्व से इस पर आत्ममंथन करने का आग्रह किया कि क्या ऐसे लोगों को पार्टी में होना चाहिए, जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका रुझान पाकिस्तान समर्थक है।

कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि इन लोगों की नियुक्तियां पार्टी ने नहीं की हैं, लेकिन अगर वो दोषी पाये गए तो उचित कार्रवाई होगी।

खबर है कि सिद्धू ने अपने इन दोनों सलाहकारों को तलब किया और उनकी कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत से आग्रह करता हूं कि इसको लेकर गंभीरता से आत्ममंथन करें कि जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थक रुझान है, क्या उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई का हिस्सा होना चाहिए?’’

तिवारी ने यह दावा भी किया कि यह उन सभी लोगों का मजाक है, जिन्होंने भारत के लिए अपना खून बहाया है।’’

सिद्धू के दो सलाहकारों प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली की कथित टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हुआ।

गर्ग ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था। दूसरी तरफ, माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था।

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी। उनकी ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में भी कथित तौर पर आपत्तजिनक टिप्पणी की गई है।

रावत ने इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मेरी सिद्धू जी से बात हुई है। उनकी ओर से जानकारी दी गई है कि इनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। फिर भी मैं अपने स्तर से इसकी जांच करूंगा और अगर ये लोग दोषी पाये जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी... इनको दंडित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड