देश की खबरें | कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक के सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच की गयी।

नयी दिल्ली, 22 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक के सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लगातार चौथे दिन 20 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी। भारत ने एक दिन में सर्वाधिक जांच का नया कीर्तिमान बनाया है।’’

बयान के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देश में टीके की 19.33 करोड़ खुराकें दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 27,76,936 सत्र के दौरान टीके की 19,33,72,819 खुराकें दी गयी।

इनमें 97,38,148 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 66,91,350 को दूसरी खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के 1,48,70,081 कर्मियों को पहली खुराक और 83,06,020 को दूसरी खुराक दी गयी है। वहीं 18-44 उम्र समूह में 92,97,532 लोगों को पहली खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि 45-60 उम्र समूह में 6,02,11,957 लोगों को पहली खुराक और 96,84,295 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। वरिष्ठ नागरिकों में 5,63,83,760 को कोविड-19 रोधी टीके के पहली खुराक और 1,81,89,676 को दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 29,23,400 हो गयी है। लगातार नौवें दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 3,57,630 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। देश में अब तक 2,30,70,365 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड