देश की खबरें | आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह के खिलाफ मामले में हुई गवाही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज शिकायत के सिलसिले में एक गवाह ने बृहस्पतिवार को विशेष विधायक/सांसद अदालत में अपना बयान दर्ज कराया।

सुलतानपुर (उप्र), 23 जनवरी संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज शिकायत के सिलसिले में एक गवाह ने बृहस्पतिवार को विशेष विधायक/सांसद अदालत में अपना बयान दर्ज कराया।

विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा की अदालत में पिछली सात जनवरी को वादी का बयान दर्ज किया गया था। अदालत ने गवाह की गवाही के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की थी।

वादी के वकील जय प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत में सुमन देवी नामक महिला की गवाही दर्ज की गई।

वादी रामखेलावन अपने वकील जय प्रकाश के साथ गत सात जनवरी को अदालत में हाजिर हुआ था। विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने वादी को अपना पक्ष रखने को कहा था।

अधिवक्ता जय प्रकाश के मुताबिक, रामखेलावन ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को शाह ने संसद में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बारे में टिप्पणी करते हुए उनके नाम को छह बार दोहराया था और कहा था कि यह एक फैशन बन गया है तथा अगर कोई इतनी बार भगवान का नाम ले तो उसे सात जन्मों तक स्वर्ग की प्राप्ति हो जाएगी।

वादी ने कहा, “शाह ने यह टिप्पणी उसी व्यक्ति के बारे में की है जिसे लाखों गरीब मजदूर भगवान मानते हैं। ऐसी टिप्पणियों से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।”

उन्होंने इस मुद्दे पर शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अदालत ने यह भी पूछा कि क्या वादी ने अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। रामखेलावन ने जवाब दिया कि उन्होंने 24 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को एक पंजीकृत पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वादी के अधिवक्ता के अनुसार, अदालत ने वादी का बयान दर्ज किया और उन्हें दो गवाह पेश करने का निर्देश दिया, जिनकी गवाही के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की गई।

उन्होंने बताया कि अदालत ने अब दूसरे गवाह के बयान के लिए सात फरवरी की तारीख तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी