जरुरी जानकारी | टेस्ला 'चुप', अभी तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में नहीं बताया: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला 'चुप' है और उसने अभी तक नई ईवी नीति के तहत अपनी भारत की योजनाओं के बारे में सरकार को नहीं बताया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 मई अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला 'चुप' है और उसने अभी तक नई ईवी नीति के तहत अपनी भारत की योजनाओं के बारे में सरकार को नहीं बताया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क 21-22 अप्रैल को भारत का दौरा करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने 'भारी टेस्ला दायित्वों' का हवाला देते हुए आखिरी समय में अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने वाले थे।

यह पूछने पर कि क्या कंपनी ने अपनी योजनाओं के बारे में सरकार को बताया है, अधिकारी ने कहा, ''वे (टेस्ला) बस चुप हैं... (ईवी) नीति हमेशा सभी के लिए थी।''

अधिकारी ने कहा कि वाणिज्यिक फैसलों की घोषणा कंपनियां करती हैं। इस संबंध में टेस्ला को ई-मेल से भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं आया।

इससे पहले अप्रैल में, उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए लिखा था, ''भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।''

पिछले साल जून में, मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत का दौरा करने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी