देश की खबरें | श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलायी, एक कांस्टेबल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

श्रीनगर, 19 फरवरी श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी।

उन्होंने मरने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल सोहेल के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दूरगंगा इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब विभिन्न देशों से राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू