देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए आसान निशाने की तलाश में हैं आतंकवादी : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अशांति पैदा करने के लिये आतंकवादी आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं । इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश के शांत वातावरण को खराब करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी मंशा के साथ सख्ती से निपटा जायेगा ।

श्रीनगर, 18 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अशांति पैदा करने के लिये आतंकवादी आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं । इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश के शांत वातावरण को खराब करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी मंशा के साथ सख्ती से निपटा जायेगा ।

प्रदेश के कुलगाम जिले में एक नागरिक एवं एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या के एक दिन बाद पुलिस प्रमुख का यह बयान आया है। सिंह ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा गये जहां उन्होंने बंटू शर्मा एवं अर्शीद अहमद मीर को अधिकारियों एवं परिजनों के साथ पुष्पांजलि दी ।

शर्मा की शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी जबकि मीर को 12 सितंबर को खन्यार इलाके में गोली मार दी गयी थी ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इन जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिये अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और संदिग्ध लोगों तथा आतंकी संगठनों को किसी प्रकार की मदद करने वाले लोगों की सख्त निगरानी के आदेश दिये ।

इस बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने सुरक्षा योजना पर पुनर्विचार करने के लिये कहा क्योंकि आतंकवादी गड़बड़ी फैलाने के लिये आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं ।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया और कुलगाम में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी की हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न उपाय करने का निर्देश दिया ।

सिंह ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा करना प्रमुख विषय है और केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों के हर प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों को आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया और जोर दिया कि शुक्रवार की हत्या में शामिल आतंकवादियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी