विदेश की खबरें | पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के जवानों के वाहन पर आतंकवादियों का हमला, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बल के वाहन पर हमला किए जाने से चार जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, दो फरवरी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बल के वाहन पर हमला किए जाने से चार जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में हुई।

पुलिस के अनुसार ‘करिजत लेवी’ नामक अर्धसैनिक बल के जवान एक निजी चालक के साथ जिले की दरबान तहसील में चोरी हुए ट्रक को बरामद करने जा रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

हमले में बल के चार जवान और एक नागरिक की मौत हो गई।

सुरक्षा बल, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान दोनों में आतंकवादियों के सफाए के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं।

शनिवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 23 आतंकवादियों को मार गिराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड