देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के डोडा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में समर्पण कर चुका आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में रविवार को आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में रविवार को आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसका सहयोगी जिले के गंडोह इलाके में एक अभियान के दौरान पुलिस को देखकर फरार हो गया। वह भी आत्मसमर्पण कर चुका आतंकवादी है।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके दोनों आतंकवादियों, मणोई के आदिल इकबाल और सांवारा के अनायतुल्लाह खान की पुलिस को 27 नवंबर को पुलिस थाना गंडोह में स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में तलाश थी।

अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दल ने बागली मोध गांव से इकबाल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों आत्मसमर्पण से पहले प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी समूह से जुड़े थे।

अधिकारी ने कहा कि 2006 और 2020 के बीच गंडोह पुलिस थाने में इकबाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, रणबीर दंड संहिता और भारतीय दंड संहिता सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\