देश की खबरें | मुंबई हमलों की बरसी पर मंगलुरु में नजर आया आतंकी समूह समर्थित भित्तिचित्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई हमलों की 12वीं बरसी के दिन मंगलुरु में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन वाला एक भित्तिचित्र मिला। पुलिस भित्तिचित्र के पीछे के दोषियों का पता लगाने में जुट गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 27 नवंबर मुंबई हमलों की 12वीं बरसी के दिन मंगलुरु में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन वाला एक भित्तिचित्र मिला। पुलिस भित्तिचित्र के पीछे के दोषियों का पता लगाने में जुट गई है।

एक इमारत की दीवार पर बने इस भित्तिचित्र में लिखा था कि यदि ‘उकसाया’ गया तो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन को देश में लाया जाएगा।

यह भी पढ़े | ओडिशा: भ्रष्टाचार निरोधी दल ने IFS अधिकारी के कब्जे से 60 लाख रुपये नकद, सोने के गहने बरामद.

चित्र में लिखा था,“हमें संघियों और मनुवादियों से निपटने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान को आमंत्रित करने के लिए मजबूर ना करें, लश्कर जिंदाबाद।”

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर भित्तिचित्रों को मिटाया। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े | Arnab Goswami: सुप्रीम कोर्ट ने जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई.

इस संबंध में विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस आतंकवादियों ने पूरे मुंबई में चार दिन तक 12 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 को हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\